महिला प्रीमियर लीग यानी के WPL 2025 के पहले ही मैच में बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB की टीम ने WPL के तीसरे सीजन के पहले ही मैच में धुआं उड़ा दिया। बता दें कि, गुजरात जायंट्स द्वारा दिए गए 202 रनों के विशाल लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने महज 18.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बता दें कि, WPL के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक हासिल किया है।
RCB की टीम ने रचा इतिहास
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( आरसीबी ) के लिए ऋचा घोष ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 27 गेंद में नाबाद 64 रन (07 चौके,04 छक्के) बनाए, इस मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बने। उनके अलावा एलिसा पैरी ने 34 गेंद में 57 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान पैरी ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं आखिर में कनिका आहूजा ने 13 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये।
WPL में सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
202 – RCB बनाम GG, वडोदरा, 2025*
191 – MI बनाम GG, दिल्ली, 2024
189 – RCB बनाम GG, ब्रेबोर्न, 2023
179 – UPW बनाम GG, ब्रेबोर्न, 2023
172 – MI बनाम DC, बेंगलुरु, 2024