भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा लय में हो तो कुछ भी संभव है। कटक में इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बल्ला बोला और छक्कों की ढेर लगा दी। हिटमैन ने 90 गेंद पर धमाकेदार 119 रन बनाए जिसमें उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए हैं। आपको बता दें कि, रोहित का यह वनडे क्रिकेट में अक्टूबर 2023 के बाद पहला शतक था। शर्मा कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
पुरुषों के वनडे में सबसे ज्यादा छक्के-
1. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)-369 पारीः 351
2. रोहित शर्मा (भारत)- 259 पारीः 332
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)-294 पारीः 331
4. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)- 433 पारीः 270
5. एमएस धोनी (भारत)- 297 पारीः 229।
रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। शाहिद अफरीदी वर्तमान में एकदिवसीय क्रिकेट में शीर्ष खिलाड़ी हैं। जिन्होंने प्रारूप में 398 पारियों में 351 छक्के लगाए हैं। हालाँकि, रोहित शर्मा के पास सभी प्रारूपों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने टी20ई, वनडे और टेस्ट मैचों में 624 छक्के लगाए हैं। हिटमैन टी20 अंतरराष्ट्रीय में छक्के लगाने के मामले में भी सबसे आगे हैं। रोहित के नाम 151 पारियों में 205 छक्के हैं। रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आत्मविश्वास हासिल करने में सफल रहे।
Comments (0)