IPL 2022 के 38वें मुकाबले में सोमवार को पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। 2016 के बाद पहली बार खेल रहे ऋषि धवन ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन उनकी बॉलिंग से ज्यादा उनका लुक चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जब वो गेंदबाजी करने आए तो उन्हे देख ऐसा लगा कि उन्होंने कोरोना से बचने के लिए अपने फेस पर मास्क लगाया है, लेकिन ऐसा नहीं था। कुछ दिन पहले रणजी ट्रॉफी के दौरान ऋषि के नाक पर गेंद से चोट लग गई थी। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। नाक में फिर से चोट ना लगे इसकी वजह से उन्होंने अपने चेहरे पर फेस-शील्ड लगाया था। IPL के इतिहास में पहले कभी किसी खिलाड़ी को फेस-शील्ड लगाकर बॉलिंग करते नहीं देखा गया है।
धवन 6 साल बाद IPL में कोई मैच खेल रहे थे
ऋषि धवन ने मैच में 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहले शिवम दुबे को क्लीन बोल्ड किया। उसके बाद आखिरी ओवर में खतरनाक लग रहे महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लेकर पंजाब को मैच जिता दिया। धवन 6 साल बाद IPL में कोई मैच खेल रहे थे।
ये भी पढ़े-
World Intellectual Property Day 2022: आज मनाया जा रहा है विश्व बौद्धिक संपदा दिवस, जानें इसका महत्व
ऑक्शन में ऋषि को पंजाब किंग्स ने 55 लाख में अपनी टीम के साथ जोड़ा था
IPL 2022 के ऑक्शन में ऋषि को पंजाब किंग्स ने 55 लाख में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। धवन घरेलू क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश के लिए खेलते हैं और शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। धवन में IPL करियर की शुरुआत भी पंजाब के साथ ही हुई थी। उसके बाद वो कोलकाता की टीम के साथ जुड़े। धवन ने कोलकाता के लिए ही अपना आखिरी मुकाबला खेला था।
ये भी पढ़े-
कोवैक्सिन के इमरजेंसी यूज को मिली मंजूरी, 6-12 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन
Comments (0)