सचिन-विराट ही कर पाए हैं ये कमाल
आपको बता दें कि, भारत के लिए अभी तक केवल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा शतक ठोके हैं। तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक और विराट कोहली के नाम 80 शतक दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा के नाम फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 शतक दर्ज हैं। अगर हिटमैन श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में दो और शतक जड़ देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले दुनिया के नौवें और भारत के केवल तीसरे बल्लेबाज होंगे।इंटरनेशनल क्रिकेट में 50+ शतक जड़ने वाले भारतीय
1. सचिन तेंदुलकर - 100 शतक (टेस्ट - 51 और वनडे - 49)
2. विराट कोहली - 80 शतक (टेस्ट - 29, वनडे - 50 और T20I - 1)
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले दुनिया के टॉप बल्लेबाज
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 100 शतक
2. विराट कोहली (भारत) - 80 शतक
3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 71 शतक
4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) - 63 शतक
5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 62 शतक
6. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) - 55 शतक
7. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 54 शतक
8. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) - 53 शतक
9. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 49 शतक
10. रोहित शर्मा (भारत) - 48 शतक
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले भारत के टॉप बल्लेबाज
1. सचिन तेंदुलकर - 100 शतक
2. विराट कोहली - 80 शतक
3. रोहित शर्मा - 48 शतक
4. राहुल द्रविड़ - 48 शतक
5. वीरेंद्र सहवाग - 38 शतक
6. सौरव गांगुली - 38 शतक
7. सुनिल गावस्कर - 35 शतक
8. मोहम्मद अजहरुद्दीन - 29 शतक
9. शिखर धवन - 24 शतक
10. वीवीएस लक्ष्मण - 23 शतक
Comments (0)