इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जब से क्रिकेट में वापसी की तब से वे अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरिज में अपने नाम किया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वह ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने हैं। बेन स्टोक्स से पहले ब्रैंडन मैक्कुलम और एडम गिलक्रिस्ट ही ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे अधिक सिक्स जमाए हैं।जिनमें से ब्रैंडन मैक्कुलम उनके टीम के कोच हैं।
ये भी पढ़ें-क्या टी-20 वर्ल्डकप में मिलेगी जडेजा को जगह, मांजरेकर ने उठाया सवाल
बेन स्टोक्स ने सिर्फ 82वें टेस्ट मैच में बनाया रिकॉर्ड
बेन स्टोक्स ने सिर्फ 82वें टेस्ट मैच में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया, उनके पास मौका है कि वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स जमाने वाले प्लेयर बन सकतें हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 8 ही छक्के जड़ने होंगे और वह अपनी ही टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ देंगे।
इस रिकॉर्ड से भारत है पीछे
आपको बता दें की, भारत ने दुनिया को अनेक महान टेस्ट क्रिकेटर दिए हैं लेकिन टेस्ट में छक्के जड़ने के मामले में शीर्ष 5 में कोई भारतीय नहीं है। सचिन, गावस्कर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, विरेंदर सहवाग समेत कई बल्लेबाजों से 100 से ज्यादा टेस्ट खेले लेकिन कोई भी छक्कों का शतक नहीं जड़ सका।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
• ब्रैंडन मैक्कुलम- 101 टेस्ट, 107 सिक्स
• एडम गिलक्रिस्ट- 96 टेस्ट, 100 सिक्स
• बेन स्टोक्स- 82 टेस्ट, 100 सिक्स
• क्रिस गेल- 103 टेस्ट, 98 सिक्स
• जैक्स कालिस- 166 टेस्ट, 97 सिक्स
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय प्लेयरस
• वीरेंद्र सहवाग- 104 टेस्ट, 91 सिक्स
• महेंद्र सिंह धोनी- 90 टेस्ट, 78 सिक्स
• सचिन तेंदुलकर- 200 टेस्ट, 69 सिक्स
Comments (0)