भारत और श्रीलंका के बीच वनडे क्रिकेट सीरीज का दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हरा दिया है। दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा। रोहित शर्मा ने इस मैच में 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया और ये इस सीरीज में हिटमैन की बैक-टू-बैक अर्धशतक रही। बता दें कि, हिटमैन ने इस मुकाबले में 44 गेंदों पर 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 64 रन की पारी खेली।
रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
रोहित और गिल ने दूसरे मुकाबले में भारत को शानदार शुरुआत भी दी। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा ने इस मैच में शुभमन गिल के साथ मिलकर 97 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी में 4 छक्के लगाए और वो अब वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय कप्तान बने। हिटमैन ने दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ 4 छक्के लगाए और वो अब किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच से 4 छक्कों के दम पर इस टीम के खिलाफ अब उनके कुल 47 छक्के हो गए। बता दें कि, वहीं बतौर भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 43 छक्के लगाए थे, लेकिन अब रोहित शर्मा ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया।
भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के
47 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका
43 – एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया
35 – रोहित शर्मा बनाम न्यूजीलैंड
33 – एमएस धोनी बनाम इंग्लैंड
32 – विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
32 – एमएस धोनी बनाम श्रीलंका
Comments (0)