Sports: एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) का आयोजन इस बार चीन के हांगझोउ में हो रहा है, जिसका आगाज 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगा। 23 सितंबर को ओपनिंग सेरेमनी हांगझोउ में होगी, जिसमें भारत की तरफ से कौन तिरंगा हाथ में लिए नजर आएगा इसका आईओए ने एलान कर दिया। ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए इन्हें संयुक्त ध्वजवाहक बनाने का फैसला किया है।
एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) का आयोजन इस बार चीन के हांगझोउ में हो रहा है, जिसका आगाज 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगा।
Comments (0)