चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबई ने जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में चेन्नई ने 7 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। चेन्नई के लिए अंबाती रायडू ने 40 रनों की पारी खेली, जबकि मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ा। तिलक ने हाफसेंचुरी लगातार एक खास रिकार्ड अपने नाम कर लिया। वो आईपीएल 2022 में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
आईपीएल 2022 में हाफ सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं
मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 155 रन बनाए। इस दौरान तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन की पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए। तिलक आईपीएल 2022 में हाफ सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 19 साल 164 दिन की उम्र में यह शतक लगाया है। जबकि वे इससे पहले 19 साल और 145 दिनों की उम्र में भी अर्धशतक लगा चुके हैं। तिलक के बाद दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं। उन्होंने 21 साल और 217 दिन की उम्र में हाफ सेंचुरी लगाई थी।
ये भी पढे़-
सचिन पायलट ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, साल 2023 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई बैठक
चेन्नई के लिए अंत में धोनी ने ताबड़तोड़ पारी खेली
गौरतलब हैं कि मुंबई के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने रोमांचक तरीके से मैच जीत लिया। चेन्नई के लिए अंत में धोनी ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। जबकि प्रिटोरियस ने भी अच्छी पारी खेली। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और एक छक्के की मदद स 22 रन बनाए।
ये भी पढ़े-
इंदौर स्कूल का सराहनीय प्रयास- एक ही घर से तीन छात्राओं पर एक छात्रा की होगी फीस माफ
Comments (0)