भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया
रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दमदार अंदाज में हराकर T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा ने मैच में तूफानी पारी खेली। हिटमैन ने 41 गेंदों में ही 92 रन बनाए। बता दें कि, भारतीय टीम ने पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की है।T20 World Cup में रोहित शर्मा के सर्वोच्च स्कोर
92 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
79* बनाम ऑस्ट्रेलिया (2010)
74 बनाम अफ़गानिस्तान (2021)
T20 World Cup में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक
12 गेंद - युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (2007)
18 गेंद - केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (2021)
19 गेंद - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
130 - क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड
130* - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
88 - रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
98 - निकोलस पूरन बनाम अफगानिस्तान
94 - आरोन जोन्स बनाम कनाडा
92 - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
T20 World Cup में किसी कप्तान द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
98 - क्रिस गेल बनाम भारत (2010)
92 - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
88 - क्रिस गेल बनाम ऑस्ट्रेलिया (2009)
T20 World Cup में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
101 - एस रैना बनाम दक्षिण अफ्रीका (2010)
92 - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
89* - विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज (2016)
Comments (0)