भारत और श्रींलका के बीच मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने महज 137 रन बनाए। वहीं जवाब में श्रीलंकाई टीम भी कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की घातक गेंदबाजी के सामने 137 रन पर ही रुक गई। मैच टाई हुआ तो सुपर ओवर में श्रीलंका टीम ने सिर्फ 2 रन ही बना सकी। कप्तान सूर्या ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच भारत की झोली में डाल दिया। इस जीत के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज का भारत ने 3-0 से अपने नाम कर लिया।
भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में जीत के लिए 138 रनों का टारगेट दिया। इस मैच में यशस्वी जायसवाल 10 रन, संजू सैमसन खाता भी नहीं खोल सके।
Comments (0)