रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया T20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 गेंद पर शानदार 57 रनों की पारी खेली, तो अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी से तीन-तीन विकेट हासिल किए। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया है और फाइनल में जगह बनाई है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में मात्र 103 रन पर ढेर हो गई।
Comments (0)