महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है। आपको बता दें कि, विश्व कप 2023 में दोनों ही टीमों ने शानदार शुरुआत की है। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर का बड़ा बयान सामने आया है। शोएब अख्तर ने कहा कि, ये मुकाबला कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।
शोएब अख्तर ने कहा कि, भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया को जीत का मजबूत दावेदार मानना वास्तविक रूप से पाकिस्तान टीम की ही मदद करता है।
Comments (0)