KL Rahul Athiya Shetty Wedding: बॉलिवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लंबे से एक दूसरे को डेट के करने के बाद कल यानी सोमवार को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे है। खबर है कि शादी आथिया के पापा और एक्टर सुनील शेट्टी के फॉर्म हाउस से संपन्न होगी। (KL Rahul Athiya Shetty Wedding) शादी के तैयारी के बीच अभिनेता सुनील शेट्टी ने पैपराजी से बातचीत की है। उन्होंने मीडिया को बताया है कि, वह कल यानी सोमवार को अपने बच्चों को फोटोग्राफी के लिए मीडिया के सामने लेकर आएंगे। वहीं, वह उनसे बात करने का अवसर भी देंगे।
साल 2023 की पहली सेलेब्स शादी
आथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे (KL Rahul Athiya Shetty Wedding) समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। बता दे कि बॉलीवुड की 2023 की पहली शादी होगी। सुनील शेट्टी के बेटी अपने ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ 23 जनवरी को शादी कर रही है। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस पर शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। read more- Shehnaaz Gill : जब डायमंड रिंग को देख रकुल ने पूछा शहनाज से सवाल, जवाब सुनकर रह जाएंगे हैरान
शादी में शामिल होगें ये बड़े स्टार
आथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर शादी कर रही है। फैंस दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो की सोशल मीडिया पर वायरल होने का इंतजार कर रहे है। मेहमानों की बात की जाए तो इस शादी में जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अक्षय कुमार, एम एस धोनी और विराट कोहली जैसे लोग पहुंचने की आशा जताई जा रही है।
मुंबई और बैंगलुरु में होगा रिसेप्शन
बता दें कि, शादी एक्टर सुनील शेट्टी के फार्म हाउस से होगी। जिसके बाद खबर है कि कपल की रिसेप्शन पार्टी मुबंई और बैंगलुरु में की जाएगी। read more- Selfiee Trailer Out: अक्षय और इमरान की फिल्म सेल्फी का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैन और सुपरस्टार की ये कहानी कर देगी इमोशनल
लंबे समय से कर रहें डेट
आथिया शेट्टी और केएल राहुल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे है। दोनों को मुंबई में सलून के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों न्यू ईयर भी साथ मनाते नजर आए थे। केएल राहुल ने 2021 में आथिया शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। आथिया शेट्टी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। वहीं, केएल राहुल क्रिकेटर है। वह भारत के लिए कई मैचों में खेल चुके है।
Comments (0)