IPL 2024 में 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का अबतक का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। MI प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर होने की कगार पर है। टीम के फैंस और कुछ क्रिकेट पंडित इसके लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को दोषी ठहरा रहे हैं।
MI ने रोहित को हटाकर हार्दिक को बनाया था कप्तान
IPL 2024 की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी। जिसके बाद हार्दिक को फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। मैदान के अंदर और बाहर हार्दिक की जमकर ट्रोलिंग हुई। जब भी हार्दिक मैदान पर आए तो फैंस ने बू.. किया। इतनी ही फैस ने हार्दिक को अलग- अलग नारों से पुकारा और रोहित रोहित के नारों से मैदान गूज जाता है। इसी बीच टी20 वर्ल्ड कप के टीम चयन को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने पहली बार कप्तानी से हटाये जाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
मैं इससे पहले भी कई कप्तानों के अंडर खेला हूं
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, हर चीज आपके पक्ष में नहीं होती है। मेरे लिए यह कोई नया नहीं है। मैं इससे पहले भी कई कप्तानों के अंडर खेला हूं। आपको बता दें कि, रोहित शर्मा इससे पहले आईपीएल में हरभजन सिंह, एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पोंटिंग, सचिन की कप्तानी में खेल चुके हैं। वहीं भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के अंडर खेले हैं।
हर कुछ आपके पक्ष में नहीं जाएगा
रोहित शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, हर कुछ आपके पक्ष में नहीं जाएगा। यही जिंदगी है। मेरे लिए यह शानदार अनुभव रहा है। मैं पहले भी कप्तान नहीं रहा हूं और बहुत सारे कप्तानों के अंदर खेला है। ये मेरे लिए नया नहीं है। जो है उसी में खुश रहो। इसके अलावा हिटमैन ने आगे कहा कि, आप कोशिश कर सकते हैं। आप एक खिलाड़ी के तौर पर कोशिश करिए और मैं यही पिछले एक महीने से ऐसा ही कर रहा हूं।
Comments (0)