क्रिकेट की दुनिया में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा बेहतरीन पुल शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। हिटमैन एक बार क्रीज पर सेट हो गए, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। पिछले कुछ समय से उन्होंने अपने गेम को पूरी तरह से बदल दिया है। भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड नाम कर सकते हैं।
हिटमैन के पास पहले नंबर पर पहुंचने का चांस
आपको बता दें कि, इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैड के इयोन मोर्गन अभी सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान हैं। मोर्गन ने 233 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा हैं। हिटमैन ने 231 छक्के जड़े हैं। अब अगर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान रोहित तीन छक्के और लगा देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान बन जाएंगे। फिर वह दुनिया के सभी कप्तानों को पीछे करते हुए पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की लिस्ट:
इयोन मोर्गन- 233 छक्के
रोहित शर्मा- 231 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी- 211 छक्के
रिकी पोंटिंग- 171 छक्के
ब्रेंडन मैकुलम- 170 छक्के
Comments (0)