मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए अपनी नई टीम जर्सी का अनावरण किया। इस जर्सी में एक शानदार डिज़ाइन है जो आधुनिकता को अपनाते हुए मुंबई की विरासत को दर्शाता है। आपको बता दें कि, MI की जर्सी में टीम के सिग्नेचर ब्लू और गोल्ड को बरकरार रखा गया है, जबकि स्ट्राइकिंग कोरल एक्सेंट पेश किए गए हैं, जो परंपरा और समकालीन शैली का एक आदर्श मिश्रण बनाते हैं।
मुंबई इंडियंस की नई जर्सी की खासियत
बता दें कि, जर्सी के डिजाइन को खास बनाने के लिए एक अनूठा पैटर्न शामिल किया गया है जो अरब सागर के किनारे स्थिर चट्टानों का प्रतीक है। यह तत्व टीम के अटूट दृढ़ संकल्प और लचीलेपन का प्रतिनिधित्व करता है, जो गुण मुंबई शहर और इसकी क्रिकेट टीम दोनों को परिभाषित करते हैं। वहीं क्लासिक नीला रंग टीम की मजबूत नींव और भरोसेमंद चरित्र का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि सोने के तत्व उनकी चैंपियनशिप आकांक्षाओं का प्रतीक हैं। कोरल के जुड़ने से डिजाइन में नई ऊर्जा आई है, जो टीम की यात्रा में एक रोमांचक नया अध्याय शुरू कर रहा है।
MI ने मिनी-नीलामी से पहले 14 खिलाड़ियों को बरकरार रखा
मुंबई इंडियंस ने साल 2023 में डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन संस्करण में खिताब जीता था। MI ने मिनी-नीलामी से पहले 14 खिलाड़ियों को बरकरार रखा था, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, अमेलिया केर, क्लो ट्रायोन, पूजा वस्त्रकर, साइका इशाक, शबनम इस्माइल और अमनजोत कौर शामिल थीं। 23 दिसंबर को हुई नीलामी में उन्होंने नादिन डी क्लार्क, जी. कमलिनी, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी को चुना।
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायोन, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, जी कमलिनी, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, अक्षिता माहेश्वरी, पूजा वस्त्राकर, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, अमनदीप कौर, एस सजना, कीर्तन , नादिन डी क्लार्क और संस्कृति गुप्ता।
Comments (0)