IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज यानी की शनिवार को पहला टी20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। आपको बता दें कि, टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारत अपना पहला टी20 मैच खेलेगा। वहीं विश्व कप जीतकर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वहीं सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के बाद युवा सितारों से सजी हुई टीम जिम्बाब्वे का सामना करेगी। जिम्बाब्वे की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने अनुभव के आधार पर युवा खिलाड़ियों को चुनौती भी पेश कर सकते हैं।
जिम्बाब्वे की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने अनुभव के आधार पर युवा खिलाड़ियों को चुनौती भी पेश कर सकते हैं।
Comments (0)