IPL 2025 Mega Auction इस बार और रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही हैं, क्योंकि कई बड़े खिलाड़ी इस बार निलामी में नजर आ सकते हैं। इन बड़े खिलाड़ियों में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन, लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम शामिल है। वहीं इन तीन के अलावा दो और खिलाड़ी हैं, जिनकी टीमें उन्हें IPLL 2025 से पहले रिलीज कर सकती है।
रोहित की बदलेगी IPL टीम ?
पांच बार की विजेता टीम MI ने IPL2024 से पहले बड़ा कदम उठाते हुए हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया। हार्दिक के कप्तान बनने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, रोहित शर्मा IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे। सोशल मीडिया पर हिटमैन शर्मा की एक वीडियो भी वायरल हुई, जिसमें उन्होंने साफ कह दिया कि, मुंबई के साथ उनका आखिरी साल है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि, रोहित शर्मा अगले सीजन किसी दूसरी टीम को जर्सी में नजर आएंगे।
धवन की बदलेगी IPL टीम ?
शानदार खिलाड़ी शिखर धवन का प्रदर्शन पंजाब किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में पंजाब किंग्स भी शिखर धवन को जरूर रिलीज कर देगी। इसके साथ ही शिखर धवन का अगले सीजन सोल्ड होना भी मुश्किल लग रहा है। आपको बता दें कि, धवन IPL 2024 में शुरूआत के ही मैच खेले इसके बाद वह चोटिल हो गए और पूरे IPL से बाहर हो गए।
राहुल छोड़ सकते हैं LSG का साथ
केएल राहुल भी लखनऊ सुपरजायंट्स का साथ छोड़ सकते हैं। राहुल के साथ LSG के मालिक संजीव गोयनका के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया था उसके बाद कई तरह की अफवाह उड़ीं लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, केएल राहुल अगले सीजन खुद ही टीम का साथ छोड़ देंगे।
रिंकू सिंह नई जर्सी में आ सकते हैं नजर
इसके बाद केकेआर के लिए IPL 2023 में शानदान प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए। रिंकू सिंह ने एक भी ऐसी पारी नहीं खेली, जिससे फ्रेंचाइजी उन्हें 2025 ऑक्शन से पहले रिलीज न करे। हालांकि रिंकू सिंह की बैटिंग एबिलिटी को देखते हुए कई फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं।
पृथ्वी शॉ नई जर्सी में आ सकते हैं नजर
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भी फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है। यह बल्लेबाज या तो अनसोल्ड होगा या किसी अन्य टीम के लिए खेलता नजर आ सकता है लेकिन दिल्ली शायद ही शॉ को रिटेन करने की सोचे। आपको बता दें कि, फ्रेंचाइजी सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है बाकि ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड के जरिए अपने खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।
Comments (0)