भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने मंगलवार, 18 जून 2024 को फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स 2024 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो इवेंट में दमदार वापसी की है। आपको बता दें कि, नीरज चोपड़ा ने 85.97 मीटर के अपने बेस्ट थ्रो के साथ यह इवेंट जीता। ओलंपिक चैंपियन अगले महीने पेरिस ओलंपिक से पहले एक ऐसे प्रदर्शन के साथ वापस आए हैं जो उन्हें खुश करेगा।
ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर का थ्रो फेंका जो मौजूदा ओलंपिक चैंपियन के लिए फिनलैंड में गोल्ड जीतने के लिए काफी था।
Comments (0)