टीम इंडिया T20 World Cup 2024 के सुपर-8 राउंड में अभी तक 2 मैच खेल चुकी है। रोहित की सेना ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान और दूसरे मैच में बांग्लादेश को धूल चटाई थी। वहीं अब वह सुपर-8 राउंड का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया ग्रुप-1 में फिलहाल टॉप पर बनी हुई है और वह सेमीफाइनल में पहुंचने के काफी करीब है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर-8 राउंड का ये मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे खेला जाएगा।
Comments (0)