टीम इंडिया ने ICC T20 World Cup 2024 में लगातार 4 जीत दर्ज करते हुए भारत ने सेमीफाइनल की टिकट लगभग पक्का कर लिया है। वहीं शनिवार को बांग्लादेश को टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में हराया। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचडर्स ने इस जीत के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का दौरा किया। वहां विवियन रिचडर्स ने कप्तान रोहित शर्मा और टीम से कहा कि, अगर वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप में पहले बाहर हो जाती है तो वह भारतीय टीम की हौसला अफजाई करेंगे।
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचडर्स ने फील्डिंग मेडल सूर्यकुमार यादव को दिया जिन्होंने स्क्वेयर लेग पर लिटन दास का शानदार कैच लपका था।
Comments (0)