सोने के भंडार के मामले में चीन दुनिया में सबसे आगे निकला। खबर है कि यहां दुनिया का सबसे बड़ा सोना भंडार है जो 1,000 मीट्रिक टन का है। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, हुनान प्रांत के भूवैज्ञानिक ब्यूरो ने प्रांत के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में स्थित पिंगजियांग काउंटी में इस खोज की पुष्टि की है। खबर के मुताबिक, 600 अरब युआन के अनुमानित मूल्य के साथ, जो लगभग 6,91,473 करोड़ रुपये है, यह संभवतः दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार हो सकता है। यह दक्षिण अफ्रीका के साउथ डीप माइन में पाए गए 930 मीट्रिक टन से भी अधिक है।
सोने के भंडार के मामले में चीन दुनिया में सबसे आगे निकला। खबर है कि यहां दुनिया का सबसे बड़ा सोना भंडार है जो 1,000 मीट्रिक टन का है।
Comments (0)