बीजिंग, चीन के लगातार तीसरे रक्षा मंत्री डोंग जुन पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, डोंग पर आरोप है कि वे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल हैं। डोंग ने हाल ही में लाओस में हुई रक्षा मंत्रियों की बैठक में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मिलने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह अमेरिका की ताइवान को लेकर नीतियों को बताया गया। हालांकि, सितंबर में उन्होंने अमेरिका-चीन संबंध सुधारने की बात कही थी।
चीन को डर है कि सेना में बढ़ते भ्रष्टाचार से उसकी ताकत कमजोर हो सकती है। 2023 से PLA में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 9 जनरल और कई अधिकारियों को हटा दिया गया है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग PLA से भ्रष्टाचार खत्म करना चाहते हैं। उनका फोकस PLA रॉकेट फोर्स पर है, जो चीन की परमाणु मिसाइलों को संभालती है। जुलाई में इसी फोर्स के अधिकारी सन जिनमिंग को पार्टी से निकाल दिया गया था। शी जिनपिंग ने डोंग को सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) और स्टेट काउंसिल में शामिल नहीं किया, जो आमतौर पर रक्षा मंत्री का पदभार संभालते हैं। इसके अलावा चीन की सेना एक उच्च अधिकारी के खिलाफ जांच कर रही है और जांच होने तक उसे निलंबित कर दिया गया है।
चीन के लगातार तीसरे रक्षा मंत्री डोंग जुन पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
Comments (0)