यूक्रेन को रूस पर लंबी दूरी तक हमला करने वाली मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ब्रिटेन इस पर विचार कर रहे हैं। अब तक इस तरह के हथियारों के उपयोग पर प्रतिबंध था, लेकिन यह पाबंदी जल्द हट सकती है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर यूक्रेन को ऐसी मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति दी जाती है, तो इसे NATO द्वारा रूस के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के रूप में देखा जाएगा। पुतिन ने चेतावनी दी कि इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन इन हथियारों का इस्तेमाल यूरोपीय या अमेरिकी सैटेलाइट की मदद के बिना नहीं कर सकता, क्योंकि यूक्रेन के पास इस तकनीक की कमी है। पुतिन का कहना है कि NATO के प्रशिक्षित सैन्यकर्मी ही इन मिसाइल सिस्टम्स का सही उपयोग कर सकते हैं, और यूक्रेनी सैनिक इसके संचालन में सक्षम नहीं हैं। हाल ही में, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी 11 सितंबर को यूक्रेन के दौरे पर गए थे, जिसके बाद यह चर्चा तेज हुई है। शुक्रवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच व्हाइट हाउस में एक बैठक होनी है, जिसमें इस प्रतिबंध को हटाने पर विचार किया जाएगा।
यूक्रेन को रूस पर लंबी दूरी तक हमला करने वाली मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है।
Comments (0)