पाकिस्तान के सबसे अशांत प्रांत बलूचिस्तान प्रांत के तुर्बत इलाके में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में ज्यादातर सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने ली है। ये हमला तुर्बत के ढांग क्षेत्र में हुआ तब हुआ जब आत्मघाती हमलावर ने एक यात्री बस और उसके पास खड़े एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया। इलाके में बड़ा विस्फोट होने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
BLA ने पहले भी कई बार सुरक्षाकर्मियों और उनके परिवारों को निशाना बनाकर अटैक किए हैं। बलूचिस्तान, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण इलाका बना हुआ है
Comments (0)