इंडोनेशिया के जावा द्वीप में स्थित पहाड़ी गांवों के अचानक बाढ़ और भूस्खलन के बाद तबाही मच गई है। भूस्खलन की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। सुकाबूमी में बचाव कमान पोस्ट के प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल युदी हरियांतो ने कहा कि पिछले सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियां अपने किनारों को तोड़ रही हैं, जिससे पश्चिम जावा प्रांत के सुकाबूमी जिले में 170 से अधिक गांवों में हालात बदतर हो गए हैं, बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए हैं।
इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। 172 गांव तबाह हो चुके हैं और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
Comments (0)