अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नई क्रांति लाने की दिशा में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने एक अत्याधुनिक और शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप तैयार किया है, जिसका उद्देश्य मानव को 90 दिनों में मंगल ग्रह तक पहुंचाना है। यह परियोजना मस्क के उस सपने का हिस्सा है, जिसमें वह मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने की कल्पना कर रहे हैं। वर्तमान में, मंगल तक पहुंचने में छह से नौ महीने का समय लगता है, लेकिन स्पेसएक्स इस यात्रा को पहले की तुलना में बहुत तेज और कुशल बनाने की तैयारी कर रही है।
स्टारशिप को अत्यधिक गति प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह रॉकेट 36,000 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से यात्रा करने में सक्षम है। इस अभूतपूर्व गति के कारण, पृथ्वी और मंगल के बीच की औसतन 22.5 करोड़ किलोमीटर की दूरी केवल 80-100 दिनों के भीतर तय की जा सकेगी। पारंपरिक रॉकेटों की तुलना में यह समय बचाने के मामले में एक बड़ी उपलब्धि है।
अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नई क्रांति लाने की दिशा में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
Comments (0)