रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने एक नया मोड़ ले लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के सहयोगी देशों को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें उन्होंने नॉन-न्यूक्लियर हथियारों से न्यूक्लियर जैसी तबाही मचाने का ब्लूप्रिंट साझा किया है। इस योजना में यूरोप से लेकर इंग्लैंड तक बड़े पैमाने पर विनाश की आशंका जताई गई है।
ये देश हैं पुतिन के टारगेट
पुतिन की यह चेतावनी तब आई है जब यूक्रेन को न्यूक्लियर हथियार वापस देने का निर्णय लिया गया है। रूस का दावा है कि यह कदम वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। रूस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि यूक्रेन को परमाणु हथियार मिले, तो उसका जवाब बेहद विनाशकारी होगा। पुतिन की योजना के अनुसार, लंदन, बर्लिन, पेरिस , और रोम जैसी यूरोपीय राजधानियों पर हमला किया जाएगा। स्वीडन, फिनलैंड, पोलैंड , और नीदरलैंड्स जैसे देशों पर भी भयानक हमलों की योजना बनाई गई है।लंदन: चार सर्कल में विस्फोट, 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे।
बर्लिन: मिसाइल हमलों से 44 लाख से अधिक लोग हताहत हो सकते हैं।
पेरिस: 11 लाख से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका।
रोम: 44 लाख से अधिक लोगों पर असर।
Comments (0)