प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में रविवार सुबह नाइजीरिया पहुंचे। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचने पर पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। नाइजीरिया के केंद्रीय राजधानी क्षेत्र से मंत्री ने इन्हें प्रतीकात्मक रूप से अबुजा 'शहर की चाबी' भेंट की। नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने रविवार को अबुजा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया।
भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का किया स्वागत
अबुजा हवाई अड्डे पर बड़ी तादाद में भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। लोगों ने इस मौके पर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारा लगाए। नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को उनका स्वागत करने के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा, "नाइजीरिया में भारतीय समुदाय द्वारा इतना गर्मजोशी और जीवंत स्वागत देखकर बहुत खुशी हुई!" उन्होंने नाइजीरिया में रहने वाले भारतीय समुदाय की भी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने पश्चिमी अफ्रीकी देश में रहने वाली बड़ी संख्या में भारतीय महिलाओं, बच्चों और पुरुषों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी अपलोड कीं। 16 और 17 नवंबर तक नाइजीरिया की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का अंतिम गंतव्य गुयाना है।
रक्षा क्षेत्र में भारत के साथ व्यापार करना चाहता है नाइजीरिया
पीएम मोदी के इस यात्रा के दौरान के भारत और नाइजीरिया के बीच स्थापित रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। रक्षा क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों के बीच दोनों देशों के बीच विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है। नाइजीरिया छोटे हथियारों, गोला-बारूद और बख्तरबंद वाहनों जैसे क्षेत्रों में साझेदारी के लिए भारत की तरफ काफी उत्सुक है।
Comments (0)