रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें रूस की सेना पर आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी सैनिकों की निर्मम हत्या का आरोप लगाया गया है। यह वीडियो पूर्वी यूक्रेन के पोकरोवस्क शहर का है, जहां भीषण युद्ध जारी है। ड्रोन से रिकॉर्ड की गई इस फुटेज में तीन यूक्रेनी सैनिकों को हथियार डालने के बाद घुटनों के बल बैठे देखा जा सकता है। लेकिन अचानक, रूसी सैनिक बिना चेतावनी के उन्हें गोली मार देते हैं।यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान सामने आई इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी विवाद पैदा कर दिया है। यह घटना पूर्वी यूक्रेन के पोकरोवस्क शहर की है, जहां रूसी सेना और यूक्रेनी सेना के बीच जबरदस्त संघर्ष हो रहा है।
हाल ही में जारी एक ड्रोन वीडियो में देखा गया है कि तीन यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। वे हथियार डालकर घुटनों के बल बैठे हुए थे, उनके हाथ पीछे बंधे हुए थे। लेकिन इसके बावजूद, रूसी सैनिकों ने बिना किसी चेतावनी के उन्हें गोली मार दी, और उनकी मौके पर ही हत्या कर दी। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद यूक्रेन ने रूस पर मानवाधिकार उल्लंघन और युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यूक्रेनी अधिकारियों का दावा है कि यह घटना रूस की सेना द्वारा अपनाई जा रही एक संगठित रणनीति का हिस्सा है, जिसमें युद्ध के नियमों और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यूक्रेन का यह भी कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें रूस की सेना पर आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी सैनिकों की निर्मम हत्या का आरोप लगाया गया है।
Comments (0)