उत्तर कोरिया ने सोमवार को समुद्र में इंटरमीडियट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। यह फायर ऐसे वक्त में हुआ है, जब दक्षिण कोरिया में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटली ब्लिकंन सिओल दौरे पर हैं। दक्षिण कोरिया की मिलिट्री ने कहा कि मिसाइल को दोपहर के वक्त पूर्व दिशा में फायर दिया गया। इसके कुछ समय बाद ही एंटनी ब्लिकंन ने दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक से मुलाकात की।
अमेरिका ने जताई प्रतिबद्धता आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में ब्लिंकन ने दक्षिण कोरिया के लिए अमेरिका की अटूट सुरक्षा प्रतिबद्धता पर जोर दिया और उत्तर कोरिया के उकसावे की नीति के खिलाफ एक मजबूत जॉइंट डिफेंस टीम बनाने का आह्वान किया। दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने के बाद यून सुक योल पर महाभियोग लगाकर उन्हें हटा दिया गया था, जिसके बाद चोई सांग-मोक ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला है। 5 नवंबर को भी उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। उसके बाद से उत्तर कोरिया का यह पहला लॉन्च था।
उत्तर कोरिया ने सोमवार को समुद्र में इंटरमीडियट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। यह फायर ऐसे वक्त में हुआ है, जब दक्षिण कोरिया में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटली ब्लिकंन सिओल दौरे पर हैं।
Comments (0)