संयुक्त राज्य अमेरिका एशिया में गंभीर संकट पैदा करने के लिए ताइवान का उपयोग कर रहा है। रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको ने रविवार को अमेरिका पर यह आरोप लगाया है। उन्होंने टीएएसएस समाचार एजेंसी से ताइवान के मामले को लेकर चीन के रुख पर मास्को के समर्थन को दोहराते हुए यह बात कही है। रुडेंको ने राज्य समाचार एजेंसी को बताया, "हम देखते हैं कि चीन' ताइवान पर अपने जिस एक सिद्धांत को मान्यता देता है, वाशिंगटन उसका उल्लंघन कर रहा है और 'यथास्थिति' बनाए रखने के नारे के तहत ताइवान को सैन्य हथियारों की आपूर्त बढ़ाकर उसके साथ सैन्य-राजनीतिक संपर्क मजबूत कर रहा है।
रूस ने अमेरिका पर एशिया में गंभीर संकट पैदा करने और उसे अस्थिर करने के लिए चीन के खिलाफ ताइवान की राजनीति करने का आरोप लगाया है। पुतिन ने कहा कि जो बाइडेन ऐसा जानबूझ करके कर रहे हैं।
Comments (0)