इस्लामाबाद, दिसम्बर 2024 में अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के खिलाफ बड़ा कदम उठाया था। वॉशिंगटन ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में शामिल 4 पाकिस्तानी संस्थाओं पर प्रतिबंधों को घोषणा की थी। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस कार्रवाई के लिए पाकिस्तान के लंबी दूरी के मिसाइल विकास से खतरे को कारण बताया था। पाकिस्तान ने इन प्रतिबंधों पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। यही नहीं, उसने अपने कार्यक्रम को जारी रखने की भी बात कही है। इस बीच रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी प्रतिबंध उसके अपने लिए ही आत्मघाती हो सकते हैं।
पाकिस्तान की लंबी दूरी के मिसाइल कार्यक्रम पर अमेरिका ने बीते महीने प्रतिबंधों की घोषणा की थी। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस कार्रवाई के लिए पाकिस्तान के लंबी दूरी के मिसाइल विकास से खतरे को कारण बताया था।
Comments (0)