ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध मेलबर्न, 29 नवंबर ऑस्ट्रेलियाई संसद ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने वाले एक विधेयक को शुक्रवार को मंजूरी दे दी, जिसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दुनिया में ऐसा कानून बनाने वाला पहला देश बन गया है। ऑस्ट्रेलिया में 16 साल तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल प्रतिबंधित करने के लिए एक बिल पास कर दिया गया है. सीनेट की मंजूरी के बाद ये विधेयक कानून बन जाएगा। ये दुनिया में पहली बार हो रहा है जब 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा यह बिल सोशल मीडिया कंपनियों को इस उम्र सीमा को लागू करने के लिए जिम्मेदार बनाएगा।
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध
Comments (0)