वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एरिजोना राज्य में भी विजयी परचम लहरा दिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने सभी सात प्रमुख स्विंग राज्यों में डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हरा दिया है। इस चुनाव में सात प्रमुख स्विंग राज्य एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलाइना और जॉर्जिया थे। ट्रंप ने इन सभी 7 राज्यों में क्लीन स्विप कर दिया है। साथ ही जो बाइडेन से कई राज्य छीन लिए हैं।
अब एरिजोना में जीत के साथ ट्रंप के ‘इलेक्टोरल वोटों’ की संख्या 312 पहुंच गई है। जबकि निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अब तक केवल 226 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। बता दें कि एरिजोना राज्य में 11 इलेक्टोरल वोट हैं। सभी राज्यों को क्लीन स्विप करने के साथ ही रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया है और वह प्रतिनिधि सभा मं बहुमत बरकरार रखने के लिए तैयार है। अभी, पार्टी के पास सीनेट में 52 सीट हैं। जबकि डेमोक्रेट के पास 47 सीट हैं। प्रतिनिध सभा में रिपब्लिकन ने अभी तक डेमोक्रेट की 209 सीटों के मुकाबले 216 सीट हासिल कर ली है। बहुमत का आंकड़ा 218 है। रिपब्लिकन को विश्वास है कि उन्हें बहुमत के लिए आवश्यक सीट मिल जाएंगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने स्विंग स्टेट्स एरिजोना को भी फतह कर लिया है। इस जीत के साथ ही ट्रंप ने सभी स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट पार्टी की अपनी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस को क्लीन स्विप कर दिया है।
Comments (0)