लोकतंत्र, शासन का एक रूप है। इस प्रणाली के तहत देश की जनता अपने शासक को चुनती है। लोकतंत्र लोगों के लिए और लोगों के बारे में होता है। यानी ना कोई राजा और ना ही कोई गुलाम, सब एक समान हैं। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार होता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रित देश है। दरअसल, आज इस शासन प्रणाली की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि आज अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2007 में इंटरनेशनल डेमोक्रेसी डे की शुरुआत की थी। सबसे पहले 15 सितंबर को इंटरनेशनल डेमोक्रेसी डे 2008 में मनाया गया। इसके तहत दुनिया के हर कोने में सुशासन लागू करना है। इंटरनेशनल डेमोक्रेसी डे को कई संगठन और लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर लोकतंत्र के लिए जागरूक करना है।
लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार होता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रित देश है। आज इस शासन प्रणाली की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि आज अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है।
Comments (0)