डोनाल्ड ट्रंप ने 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते ही कई बड़े फैसले लिए। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी सरकार और चिनी शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप टिकटॉक को लेकर भी एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, बीते दिनों अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने इस एप पर प्रतिबंध लगा दिया था। सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि नहीं तो कंपनी अपने सारे राइट्स किसी अमेरिकी फर्म को बेच दे या तो बैन होने की तैयारी कर ले। लेकिन ट्रंप ने बैन के फैसले को 75 दिनों तक टाल दिया है। जिसका साफ मतलब है कि कंपनी के पास फिर से अपने केस पर काम करने के लिए 2 महीनों से ज्यादा वक्त मिल गया है।
आदेश जारी
इस मामले पर ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी किया है। जिसमें सरकारी एजेंसियों को एक ऐसा तरीका खोजने के लिए कहा गया है जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करते हुए टिकटॉक की भी सुरक्षा करे। कार्यकारी आदेश में कहा गया है, "मैं अटॉर्नी जनरल को निर्देश दे रहा हूं कि वे आज से 75 दिनों की अवधि के लिए अधिनियम को लागू करने के लिए कोई कार्रवाई न करें ताकि मेरे प्रशासन को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने का उचित तरीका निर्धारित करने का अवसर मिले जो राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करता है और साथ ही लाखों अमेरिकियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले संचार प्लेटफॉर्म को अचानक बंद होने से बचाता है।"
क्या था मामला
बता दें, टिकटॉक के बंद होने के महज कुछ घंटों के भीतर इसपर से बैन हटा दिया गया था। हालांकि, ट्रंप ने ये फैसला इस शर्त पर किया है कि टिकटॉक को देश में दोबारा लाया जाएगा लेकिन उन्हें अपना 50 प्रतिशत ओनरशिप अमेरिका को बेचना होगा।
Comments (0)