इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। वॉन ने कहा कि, IPL 2025 Mega Auction से पहले रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे। हिटमैन को कप्तानी से हटाना वॉन को भी पसंद नहीं आया।
रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देना चाहिए
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देना चाहिए। आपको बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 खिताब जीते हैं और पांचों खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में ही आए हैं। लेकिन बावजूद इसके इस सीजन से पहले मुंबई की फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पंड्या को गुजरात से ट्रेड किया और उन्हें कप्तान भी बना दिया।जिसके बाद से हार्दिक पंड्या की जमकर आलोचना हुई और उन्हें मैदान में चिढ़ाया भी गया।
हार्दिक के लिए भद्दे-भद्दे कमेंट किए गए
हार्दिक पंड्या के लिए भद्दे-भद्दे कमेंट किए गए। सोशल मीडिया पर तरह तरह के मीम शेयर किए गए। रोहित शर्मा के फैंस ने तो मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना शुरू कर दिया था। हालांकि पिछले 2 मैचों में मामला शांत ही हुआ था कि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने नया धमाका कर दिया। माइकल वॉन ने एक पोडकास्ट में रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा कि, उन्हें मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देना चाहिए।
फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा के साथ अच्छा नहीं किया
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आगे यह भी कहा कि, रोहित शर्मा कम से कम 2-3 साल और कप्तानी कर सकते थे। उनके साथ अच्छा नहीं हुआ। फ्रेंचाइजी ने रोहित से कप्तानी छीनकर हार्दिक पंड्या को दे दी, जो अच्छा फैसला नहीं है। माइकल वॉन ने कहा कि, अगले सीजन से पहले वह मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ सकते हैं।
Comments (0)