इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान तेज गेंदबाजों में की जाती है, जिनके नाम 1000 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन को अपने 700 विकेट पूरे करने के लिए अब सिर्फ 2 और विकेट हासिल करने हैं। वहीं एंडरसन ने भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की जमकर तारीफ भी की है। जेम्स एंडरसन ने बताया कि, वह रिवर्स स्विंग की कला को जहीर खान की गेंदबाजी देखकर सीखने की कोशिश करते थे।
एंडरसन ने बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज बताया। एंडरसन ने कहा कि, बुमराह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और आप उनसे उस स्तर की गेंदबाजी की उम्मीद करते हैं।
Comments (0)