IPL 2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस हरा दिया है। मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा IPL में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। वहीं, बल्लेबाजी करते हुए कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह MI के लिए सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 25 गेंद पर 36 रन बनाए है।
हिटमैन ने मुंबई के लिए 224 सिक्स लगाए हैं
बता दें कि, MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। हिटमैन ने मुंबई के लिए 224 सिक्स लगाए हैं। रोहित ने कीरोन पोलार्ड को पीछा छोड़ा। रोहित शर्मा से पहले कीरोन पोलार्ड ने मुंबई के लिए सर्वाधिक 223 सिक्स लगाए थे। वहीं कपर्तान हार्दिक पांड्या ने 104 सिक्स लगाए हैं। चौथे नंबर पर मौजूद ईशान किशन ने 103 तो पांचवें नंबर पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने 98 सिक्स जड़े हैं।MI के लिए सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा- 224
कीरोन पोलार्ड - 223
हार्दिक पंड्या- 104
ईशान किशन- 103
सूर्यकुमार यादव- 98
Comments (0)