भारत में क्रिकेट सबसे बड़ा खेल है। भारत में मेंस क्रिकेट ने तो काफी कुछ हासिल किया है, लेकिन जब बात महिला क्रिकेट को लेकर आती है तो हम थोड़े से पीछे नजर आते हैं। बता दें कि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज तक कोई भी ICC खिताब नहीं जीता है। यही वजह है कि, BCCI महिला क्रिकेट को लेकर काफी कुछ कर रहा है। इसी कड़ी में BCCI ने एक नए टूर्नामेंट के आयोजन का फैसाल लिया है। जिसके कारण भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ाने में और भी ज्यादा मदद मिलेगी।
BCCI ने 29 मार्च 2024 से पुणे में एक मल्टी डे महिला टूर्नामेंट का आयोजन करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को क्षेत्रों के आधार पर बांटा गया है।
Comments (0)