IPL 2024 में अब तक ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप 8 में सभी भारतीय बल्लेबाज हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने IPL करियर का दूसरा शतक ठोका। इस शतक की मदद से हिटमैन ने ऑरेंज कैप की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई हैा। रोहित अब टॉप 5 में आ गए है।
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 63 गेंद पर 11 चौके और 5 सिक्स की मदद से नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उनके 6 मैच में 261 रन हो गए हैं।
Comments (0)