IPL 2024 के 45वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज विल जैक्स ने धमाकेदार पारी खेली। जैक्स ने इस मुकाबले में 10 छक्के और 5 चौके लगाते हुए सिर्फ 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। बता दें कि, इस लीग में जैक्स का ये पहला शतक था। उन्हें शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
जैक्स ने तोड़ा गेल का 11 साल पुराना रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज विल जैक्स ने अपना शतक तो 41 गेंदों पर पूरा किया, लेकिन उन्होंने अपना अर्धशतक 31 गेंदों पर पूरा किया था। यानी 31 गेंदों पर 50 रन बनाने के बाद उन्होंने अपने अगले 50 रन सिर्फ 10 गेंदों पर ही पूरे किए। अब जैक्स IPL में 50 के बाद सबसे कम गेंद खेलकर 100 रन तक पहुंचने के मामले में क्रिस गेल के आगे निकल गए हैं। आपको याद दिला दें कि, इससे पहले साल 2013 में क्रिस गेल ने 50 से 100 रन तक पहुंचने के लिए 13 गेंदों का सामना किया था, लेकिन अब जैक्स ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।IPL में राशिद खान के खिलाफ एक ओवर में सबसे ज्यादा रन
28 रन (5 गेंद) – विल जैक्स (2024)
26(5) – क्रिस गेल (2018)
20(5) – मनन वोहरा (2017)
Comments (0)