टीम इंडिया ने जैसे ही धर्मशाला में इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट मैच में पारी और 64 रनों से हाराया, उसके कुछ ही देर बाद ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल जस की तस बनी हुई है। आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले ही भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई थी। वहीं अब धर्मशाला में हुए इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में जीत के बाद भारतीय टीम ने पहले स्थान को कायम रखा है।
भारत ने अभी तक ICC टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023-2025 में 9 मैच खेले हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 6 जीत दर्ज की हैं, वहीं 2 मैच में हार मिली तो एक मुकाबला ड्रॉ रहा था।
Comments (0)