NZ vs PAK: न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जारी 5 टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में कप्तान केन विलियमसन हैमस्ट्रिंग की एक माइनर इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलने के दौरान कप्तान केन विलियमसन को बल्लेबाजी करते समय चोट लग गई और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था।