IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया। यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में प्रोटियाज टीम महज 95 रन पर ही ढेर हो गई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 106 रन से विशाल जीत दर्ज की। इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने श्रृंखला को भी 1-1 से बराबर कर दिया।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए महज 55 गेंद पर अपना शतक पूरा किया।