IPL 2024 के पहले मैच में CSK ने RCB को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में CSK के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। RCB के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए, जिसके जवाब में CSK ने आसानी से टारगेट को चेज कर लिया। RCB के लिए मैच में एक युवा खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैच के बाद कप्तान प्लेसिस ने इस प्लेयर की जमकर तारीफ की है।
आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने मैच के बाद कहा कि, चेन्नई की टीम मिडिल ओवर्स में काफी अच्छी टीम है। उनके स्पिनर्स का आपको सामना करना होता है। शायद हम लगभग 15-20 रन कम रह गए, पिच उतनी खराब नहीं थी, जितना हमने पहले 10 ओवर्स में खेला।
Comments (0)