भारतीय टीम के प्रिंस शुभमन गिल ने पिछले कुछ सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है। चाहें वह टीम इंडिया के लिए खेल रहे हों या IPL में गुजरात टाइटंस के लिए। गिल ने अपने बल्ले की
धमक दिखाई है। उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जिससे वह विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकें। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
गिल ने IPL में पूरे किए 3000 रन
GT के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार 72 रन बनाए हैं। लेकिन इस मैच में 27वां रन बनाते ही उन्होंने IPL में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। गिल ने 94वें पारियों में IPL में अपने 3 हजार रन पूरे किए हैं और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि, IPL में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने IPL की 75 पारियों में ऐसा किया था।IPL में सबसे कम 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी:
75 पारियां- क्रिस गेल
80 पारियां- केएल राहुल
85 पारियां- जोस बटलर
94 पारियां- शुभमन गिल*
94 पारियां- डेविड वार्नर
94 पारियां- फाफ डु प्लेसिस
IPL में तीन हजार रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी:
शुभमन गिल- 24 साल 215 दिन
विराट कोहली- 26 साल 186 दिन
संजू सैमसन- 26 साल 320 दिन
सुरेश रैना- 27 साल 161 दिन
रोहित शर्मा- 27 साल 343 दिन
Comments (0)