IPL 2024 के 17वें सीजन में 18वें मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला। हैदराबाद ने इस जीत के साथ सीधे पांचवें स्थान पर छलांग लगाई। अब तक हैदराबाद ने 4 मैचों में से 2 को अपने नाम किया है। वहीं टीम प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ जहां पांचवें नंबर पर है।
IPL 2024 में 18 मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 टीमों को लेकर बात की जाए तो कोलकाता नाइट राइड राइडर्स की टीम जहां 3 मैचों में सभी में जीत के बाद पहले स्थान पर काबिज है तो वहीं दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है।
Comments (0)