भारतीय टीम आज अफगानिस्तान के खिलाफ लीग मुकाबले के साथ अपने ACC अंडर-19 एशिया कप 2023 अभियान की शुरुआत करेगा। बता दें कि, भारत प्रतियोगिता में सबसे सफल टीम है, जिसने इसे 7 बार जीता है और 1 बार फाइनल टाई होने के बाद पाकिस्तान के साथ ट्रॉफी साझा की है। वहीं अफगानिस्तान ने अपने दम पर 2017 में पाकिस्तान को हराकर इसे हासिल किया था।
आज भारत से भिडेगा अफगानिस्तान
आपको बता दें कि, 2017 में अफगानिस्तान की जीत के बाद भारतीय टीम ने अगले की साल, यानी कि, 2018 में अपनी चैंपियनशिप एक बार फिर से हासिल कर ली। वहीं इसके बाद साल 2019 और 2021 का खिताब भी भारत ने ही जीता था। बता दें कि, इस बार भारतीय टीम का नेतृत्व उदय सहारन करेंगे। जहां पहला मैच आज ही खेला जाना है।
भारत अंडर-19 टीम का स्क्वॉड
भारत अंडर-19 टीम: उदय सहारन (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर अहमद खान, आराध्या शुक्ला, राज लिंबानी, नमन तिवारी, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, अभिषेक मुरुगन, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा
अफगानिस्तान अंडर-19 टीम का स्क्वॉड
अफगानिस्तान अंडर-19 टीम: नसीर खान मारूफ खिल (कप्तान), वफीउल्लाह तारखिल, जमशेद जादरान, खालिद तानिवाल, अकरम मोहम्मदजई, सोहेल खान जुरमती, रहीमुल्लाह जुरमती, नोमान शाह आगा आगा, मोहम्मद यूनुस जादरान, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, वहीदुल्ला जादरान, बशीर अहमद अफगान, फरीदून दाऊदजई और खलील खलील अहमद
Comments (0)